होम

श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि

leaf_image

राष्ट्रधर्म पत्रिका के प्रारम्भ काल से ही श्रद्धेय नानाजी देशमुख के संरक्षण एवं पं. दीनदयाल जी के मार्गदर्शन में प्रकाशन का कार्य सम्हालने वाले श्री नागेश्वर सहायजी ने 18 जून, 2022 के प्रातःकाल 10.16 बजे 94 वर्ष की आयु में अन्तिम साँस ली। श्री सहायजी के निधन से राष्ट्रधर्म परिवार आहत है। श्री नागेश्वर सहाय का जन्म 19 मई, 1928 को हुआ था। 1941 में वे संघ के स्वयंसेवक बने। 1943 में संघ शिक्षा वर्ग प्रथम, 1944 में द्वितीय वर्ष एवं 1946 में तृतीय वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उसके बाद जिला प्रचारक देवरिया का दायित्व भी आपने निभाया। श्री नागेश्वर जी लम्बे समय तक प्रकाशन में प्रचार-प्रसार व्यवस्थापक के रूप में कार्य करते रहे। आपातकाल के कठिन काल में भूमिगत होकर कार्य किया। बाद में प्रकाशन से अवकाश लेकर स्वतन्त्र रूप से ‘वीणा पब्लिसिटी’ नाम से एक विज्ञापन एजेंसी भी शुरू की, जिसके द्वारा राष्ट्रधर्म, पांचजन्य को विज्ञापन देते रहे। वर्ष 2011 में उन्होंने रघुवीरनगर (राजेन्द्रनगर) के संघचालक का दायित्व-निर्वहन किया। प्रकाशन परिवार श्री नागेश्वर जी को अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति भी दें। हार्दिक श्रद्धांजलि!

स्व. श्री नागेश्वर सहाय