अयोध्या

सरयू तीरे बसी अयोध्या,

नीतिवान साहसी अयोध्या।

सोने की लंका के आगे,

त्याग और तापसी अयोध्या।

संहारे है सदा दशानन,

तुम्हें नमन भूयसी अयोध्या।

रामराज्य की महिमा न्यारी,

ऐसी है राजसी अयोध्या।

सद् की ही जय सदा उचारे,

सीता औ राम सी अयोध्या।

डाॅ. वेद मित्र शुक्ल

Discover more from राष्ट्रधर्म मासिक पत्रिका

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading